विपिन पंत ने संभाला चंपावत एसडीएम का कार्यभार
चंपावत। जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत विपिन पंत ने चंपावत के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह जिले के 13वें एसडीएम बने हैं। उन्होंने स्थानांतरित हुए अनुराग आर्य का स्थान लिया।

विपिन पंत एसडीएम सदर के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट का दायित्व भी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें टनकपुर और पूर्णागिरि क्षेत्र में एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कार्यभार ग्रहण करने पर तहसील परिसर में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान तहसीलदार बृजमोहन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी राम, प्रधान सहायक बच्ची सिंह जीना, मोनिका कन्नौजिया, मनीषा बाजरीकोटी, एआरके पवन जुकरिया एवं तहसील स्वान प्रभारी शुभम खर्कवाल सहित अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
इससे पूर्व तहसील परिसर में निवर्तमान एसडीएम अनुराग आर्य को भावपूर्ण विदाई दी गई। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके व्यवहार और प्रशासनिक कार्यशैली को याद किया। नवागत एसडीएम विपिन पंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंपावत डीएम द्वारा विकसित कार्य संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आम जनता को राहत देने और प्रशासन पर विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उत्तराखंड की सहकारिता को लेकर अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, जानें क्या हुई चर्चा
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना
हल्द्वानी में 14 सितंबर से सजेगा गणेश महोत्सव, 5 दिन होंगे धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम
अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में जेंडर विमर्श पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न 
