- पैंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की दी चेतावनी
- कार्यालय में प्राप्त विभिन्न योजनाओं के आवेदनों का हो समयबद्ध निस्तारण
अभिलेखों का ठीक से रख रखाव करें।
योजनाओं का लाभ पात्रों को समयबद्ध मिले।
ब्लॉक स्तर के कार्यालयों की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
आवेदन में कमियां पाए जाने की सूचना आवेदक को समयबद्ध दी जाए।
देहरादून :जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 10 बजे सर्वे चौक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन ब्लॉक वार आवेदन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन किया।
साथ ही समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन की जानकारी तथा प्रगति जानी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि
किसी भी योजना का आवेदन लंबित न रहे, यह सुनिश्चित कर लें। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कार्यवाही। पैंशन संबंधी कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक लंबित ना रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। आवेदन में कमियां पाए जाने की सूचना आवेदक को समयबद्ध दी जाए।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से वार्ता की, उनकी समस्या सुनते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शाम तक समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पेंशन योजना के आवेदनों 15 से 18 दिन , लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेंशन संबंधी आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी की पैंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रख रखाव न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अभिलेखों का ठीक प्रकार से रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम अनुसूचित जाति अनुदय ऋण, योजना के आवेदन की जानकारी लेते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर समन्वय करते हुए निर्देशों से अवगत करा दिया जाए, कि किसी भी योजना का आवेदन निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर के कार्यालय के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि ऑफलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों पर प्राप्ति तिथि अंकित हो तथा अभिलेखों का विवरण उल्लिखित हो।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
