हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने के आरोपी सिपाही अनिल गिरि निलंबित


मारपीट, धमकाने और पीछा करने के आरोप में छह धाराओं में मुकदमा दर्ज, महिला सीओ कर रहीं मामले की जांच

ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी। कोतवाली के भीतर महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और उनके साथ अभद्रता करने के आरोपी पुलिसकर्मी अनिल गिरि को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ छह धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है। महिला सीओ अंजना नेगी को मामले की जांच सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला दरोगा ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को सिपाही अनिल गिरि ने फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही काशीपुर निवासी उनके पति और बच्चों को मारने की धमकी भी दी। इसके बाद 11 अक्टूबर को महिला दरोगा की परीक्षा ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि सुबह करीब छह बजे सिपाही ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी।
महिला दरोगा के अनुसार, वह अपनी जान बचाने के लिए कोतवाली पहुंचीं। आरोप है कि वहां आरोपी ने पहले उनका मोबाइल छीन लिया और फिर मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए महिला दरोगा सीसीटीएनएस कक्ष की ओर चली गईं, जहां पहले से दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया और वर्दी पकड़कर मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
महिला दरोगा ने घटना के संबंध में एसएसपी से लिखित, मौखिक और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया है।
एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के अनुसार, मामले में छह धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें