देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र की घाटी से तीन महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान बिजनौर जनपद के शेरकोट निवासी शारिक के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, कंकाल की पहचान की आधिकारिक पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, शारिक देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का छात्र था और पिछले करीब तीन महीने से लापता चल रहा था। उसका मामला देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। किमाड़ी क्षेत्र की घाटी में कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।


कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकों की टीम डीएनए जांच के लिए नमूने ले रही है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की पहचान की पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी है। कंकाल किन परिस्थितियों में घाटी तक पहुंचा और युवक के लापता होने के पीछे क्या कारण रहे, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें