दशहरा पर्व के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था
नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक-20.10.2026 को समय दोपहर 14:00 बजे से दशहरा कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
रोडवेज बसों एवं सिटी/सिडकुल बसों का डायवर्जन
◾रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।
अथवा एफ टी आई तिराहा से वापस करवाई जाएंगी।
◾बरेली रोड से आने वाली रोडवेज बसें एवं सिटी/सिडकुल की बसें तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।
अथवा होंडा शोरूम तिराहा से वापस करवाई जाएंगी।
◾ कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसें लामाचौड़ चौराहा से कठघरिया से ऊंचपुल/ लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी।
अथवा बाजपुर बस स्टैंड से वापस करवाई जाएंगी।
◾रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा से गोलापुल से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◾रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को रोडवेज पूर्वी गेट से तिकोनिया होते हुए हाईडिल तिराहा से पनचक्की से चंबल पुल होते हुए ऊंचापुल/कटघरिया से कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
◾बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जायेंगे तथा शेष छोटे वाहन गाँधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◾रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन गन्ना सेंटर /शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं शेष अन्य वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से हाइडिल/कालटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◾कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की होते हुए हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगें व अन्य छोटे वाहन मुखानी चौराहा / नवाबी रोड/जेलरोड तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेगे।
◾पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से गोला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर जायेंगे। एवं कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से लालडॉट/ऊँचापुल तिराहा से कालाढुंगी रोड की ओर जायेंगे।
◾ नैनीताल रोड काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त छोटे वाहन
1.महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा तिराहा से पानी की टंकी तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
2.तिकोनिया चौराहा से डायवर्ट होकर वर्कशॉप लाईन होते हुए ताज चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
3.नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोडा अर्बन बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
नोट 1.संपूर्ण शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा
2. यह यातायात/डायवर्जन प्लान आवश्यक सेवा संबंधी वाहनों पर भी लागू रहेगा
पार्किंग व्यवस्था-
◾ओके होटल के सामने स्टेडियम वाली गली में रोड के किनारे दुपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
◾सिन्धी स्वीट्स के बगल में मैजिक स्टैण्ड पर दुपहिया वाहनो की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
◾तहसील परिसर हल्द्वानी में दुपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
निजी वाहन कार पार्किंग
◾कालाढुंगी रोड से आने वाले वाहन पर्वतीय उत्थान मंच में पार्क किए जाएंगे।
◾रामपुर रोड से आने वाले वाहन एच०एन० इंटर कॉलेज में पार्क किए जाएंगे।
◾नैनीताल रोड से आने वाले वाहन ठण्डी सड़क / वर्कशॉप लाइन में पार्क किए जाएंगे।
◾बरेली रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर/गांधी इंटर कॉलेज के पास पार्क किए जाएंगे।
ऑटो / मैजिक स्टैण्ड
◾भोलानाथ ऑटो स्टैण्ड का संचालन जेल रोड तिराहा से किया जायेगा।
◾ओके होटल ऑटो स्टैण्ड का संचालन बर्फ वाली गली से किया जायेगा।
◾सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैण्ड एव सरगम ऑटो स्टैण्ड का संचालन एच०एन० इन्टर कालेज रामपुर रोड से किया जायेगा।
◾ रोडवेज स्टेशन तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, ओके होटल तिराहा,सिटी चौक के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
नोट- रामलीला मैदान में दशहरा पर्व पर सम्मिलित होने वाले समस्त दर्शनार्थियों से आग्रह है कि वाहन पार्किंग संबंधी असुविधा से बचने के लिए अधिक से अधिक पैदल अथवा सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
दशहरा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
● दशहरा पर्व के दौरान पुतला दहन स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
● सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग एवं गश्त करने, पुतला दहन स्थलों का निरीक्षण करने तथा अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
● बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जेबकतरों एवं चेन स्नैचरों पर सतर्क निगरानी रखने तथा बीडीएस टीम से सघन चेकिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
● पुतला दहन कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु अलग से यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को भी कहा गया है।
● SSP नैनीताल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
अपील
दशहरा पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम 
