विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी केशव उपनगर के जजफार्म, पीलीकोठी व मल्ली बमौरी बस्ती का संयुक्त पथ संचलन देवेन्द्र पुरी पीलीकोठी से होते हुए पीलीकोठी चौराहे तक निकाला गया। देवेन्द्र पुरी सम्भाजी शाखा स्थल पर स्वमंसेवक एकत्र हुए। तदपश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख मदन जलाल व सम्भाजी शाखा के शाखा कार्यवाह भुवन पाण्डेय ने संघ के संस्थापक डॉ केशब बलिराम हेडगेवार को याद करते हुए उनके चित्र पर पूष्पार्जन करते हुए शस्त्र पूजन किया।
कार्यक्रम में विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख मदन सिंह जलाल ने अपने उद्बबोधन में बताया कि विजयादशमी कार्यक्रम असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, जिस प्रकार भगवान श्री राम ने राक्षसों का विनाश किया ठीक उसी प्रकार वर्तमान समय में भी राक्षसी प्रवृत्ति के मानसिकता वादियों के दिमाग से इस प्रवृत्ति को हटाने की जरूरत है, वर्तमान समय में बहुत सारी शक्तियां भारत को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण करके राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें कई प्रकार की व्यवधान भी उत्पन्न होंगे, लेकिन संघ के स्वयंसेवक अपने मार्ग से डिगने वाले नहीं है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने का प्रयास संघ किया है जिसमें हमको सफलता भी मिली है, हमें पूर्ण विश्वास है कि एक दिन भारत पुनः परम वैभव पर पहुंचेगा |
कार्यक्रम में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज तिवारी, जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख विनीत टण्डन, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक एवं नगर प्रचार प्रमुख डॉ नवीन शर्मा, नगर परिवार प्रबोधन प्रमुख दिनेश जोशी, शेखरानन्द, अशोक पपनै, रंजन शाह, भूपेश पंत, विमल पाण्डेय, अजय पंत, रक्षित समेत सैकड़ों स्वयंसेवक संघ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
