- डीएम ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यो की प्रगति को लेकर कार्यदायी संस्थाओं से ली जानकारी।
बद्रीनाथ (चमोली)- जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बद्रीनाथ पहुंच कर मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बदरीविशाल के दर्शन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
जिलाधिकारी ने पीआईयू के अधिकारियों से ब्रदीनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित सभी प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शेषनेत्र व बद्रीश झील, लूप रोड, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमीनिटी सेंटर, अराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, हॉस्पिटल एक्सटेंशन सहित मंदिर सौन्दर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। पीआईयू के अधिकारियों ने मास्टर प्लान के सभी प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहित और व्यापार संघ के पदाधिकारियों की समस्याएं भी सुनी। तीर्थ पुरोहितों ने पौराणिक कुवेर गली की मरम्मत कार्यो को प्रथामिकता पर करवाने की मांग रखी। वहीं व्यापार संघ ने पार्किंग की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन और पूजा करते हुए बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
महायोजना के तहत बद्रीनाथ धाम को आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें भविष्य में यात्रियों की क्षमता एवं आवश्यकता को देखते हुए चरणबद्व तरीके से मास्टर प्लान के कार्य किए जा रहे है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के पहले चरण में शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, वन वे लूप रोड, बीआरओ वाईपास निर्माण का कार्य पूर्ण हो गए है। जबकि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अस्पताल विस्तार, तीर्थ पुरोहित आवास, बहुउद्देश्यीय और आगंतुक भवन, बद्रीनाथ मंदिर के आसपास सौन्दर्यीकरण का काम चल रहे है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, लोनिवि के अधिक्षण अभियंता राजेश चन्द्रा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट, ईओ सुनील पुरोहित एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
