मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रदेश की 36 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाने की घोषणा की।
सत्र के दौरान विपक्ष ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय न बढ़ाने और शोषण करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ियों में कार्यरत बहनों का मानदेय हमने ही बढ़ाया है और आगे भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है। महिलाओं को हर मोर्चे पर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण महिलाएं हर मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
सत्र में बसपा विधायक शहजाद ने सवाल उठाया था कि एक ओर भाजपा महिला अधिकारों की बात करती है, दूसरी ओर 14 मार्च को आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को कुछ भी
14
मई 2021 में बढ़ाया गया था कर्मचारियों का मानदेय
राज्य में 20 हजार 70 पदों के सापेक्षा 19 हजार 533 आंगनबाड़ी कर्मी कार्यरत हैं। वहीं, 17 हजार 411 सहायिका तैनात हैं, जबकि इनके कुल पद 20 हजार 70 हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रति माह 9300 और सहायिका को 5200 रुपये मानदेय मिलता है। पिछली बार सरकार ने दो नवंबर 2021 को कर्मचारियों का मानदेय 1800 और सहायिका का मानदेय 1500 रुपये बढ़ाया गया था।
नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों के हितों के प्रति सरकार गंभीर है। कुछ वर्ष पहले भी सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाया था। आगे भी इस पर विचार किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत
CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त 
