उत्तराखंड: यहाँ ग्राम प्रधान ने महिला को मारी लात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी में ग्राम प्रधान से जुड़ा मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद विवाद और बढ़ गया है…जिसमें कथित तौर पर प्रधान पक्ष मारपीट करता नजर आ रहा है।

पदमपुर देवलिया निवासी लक्ष्मी मेहता ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान रमेश जोशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी…तभी प्रधान अपने साथियों के साथ घर पहुंचे और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
Ad

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कार का शीशा तोड़ा गया और घर की महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। बीच-बचाव करने पर कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 8 बार विधायक रहे गुलाब सिंह की 100वीं जयंती, जानिए क्यों आज भी याद किया जाता है उनका नाम

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे…जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता ने बताया कि उन्हें चोटें आई हैं और उनका मेडिकल भी कराया गया है।

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान संगठन के समर्थकों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें