उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। यूजेवीएन लिमिटेड की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को केंद्र सरकार से अंतिम वन स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद देहरादून जिले की त्यूणी तहसील में टौंस नदी पर प्रस्तावित इस परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

परियोजना के शुरू होने के बाद हर साल करीब 29.85 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने का अनुमान है। इससे राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने इसे उत्तराखंड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल विद्युत उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं और सरकार पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए इनका उपयोग करने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। त्यूणी-प्लासू परियोजना पूरी होने पर प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होगी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति मिलना लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। अब निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। निगम सभी जरूरी कानूनी और तकनीकी नियमों का पालन करते हुए परियोजना को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम और प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आर.के. सुधांशु का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर मिले सहयोग और विभागों के बीच समन्वय से यह स्वीकृति हासिल करने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश

यूजेवीएनएल के मुताबिक त्यूणी-प्लासू परियोजना के पूरा होने से प्रदेश को अतिरिक्त स्वच्छ बिजली मिलेगी। इससे राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें