उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अब नई पीढ़ी भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। लालकुआं तहसील परिसर में वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता और पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के 25वें दिन शीशम भुजिया ग्राम सभा के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 12 वर्षीय सोनाली भट्ट का संबोधन खास चर्चा में रहा।

वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट की बेटी सोनाली ने महज 55 सेकंड के अपने संबोधन में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग पर अपनी बात रखी। उसने शासन-प्रशासन से लेकर क्षेत्र के लोगों तक यह संदेश पहुंचाया कि इस मांग को लेकर हर आयु वर्ग अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

धरना-प्रदर्शन में सोनाली की भागीदारी को आंदोलन में नई पीढ़ी की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। आंदोलनकारियों की मांग है कि बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम, 2006 (FRA 2006) के प्रावधानों के तहत राजस्व ग्राम का दर्जा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। उनका कहना है कि इस मांग को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जागरूकता बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग

25वें दिन के धरने का संयोजन कुंदन सिंह कोरंगा ने किया…जबकि भवान सिंह कोरंगा सह-संयोजक रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने भी अपनी बात रखी।

धरना-प्रदर्शन में वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू शामिल रहे।

इसके अलावा कैप्टन दलबीर सिंह कफोला, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन खुशाल सिंह कोश्यारी, संगठन के उपाध्यक्ष भरत सिंह नेगी, दीपक जोशी, सचिव एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट, रमेश गोस्वामी, दौलत सिंह कोरंगा, लक्ष्मी दत्त तिवारी, भूपाल सिंह मेहता, डिगर सिंह कोरंगा, नरेंद्र सिंह रौतेला, सुंदर कोरंगा, शेर सिंह मेहता, फकीर सिंह पवार, महिपाल सिंह पवार, नंदी देवी और डिगरी देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर जारी यह धरना अब 25 दिन पूरे कर चुका है। आंदोलन में विभिन्न ग्राम सभाओं के लोगों की भागीदारी के बीच सोनाली भट्ट का छोटा-सा संबोधन नई पीढ़ी की आवाज के रूप में सामने आया।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें