नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल जिले में 30 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल फोन चालू रखने और संबंधित कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही रहने के निर्देश दिए हैं…ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

डीएम ललित मोहन रयाल ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखकर यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की आशंका के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए हैं। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और अनावश्यक जोखिम उठाने से बचें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें