उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 ने शिक्षा विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति और नई तैनाती के संबंध में आदेश जारी किए हैं। 28 अक्टूबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, विभागीय पदोन्नति चयन समिति की संस्तुति के क्रम में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद पर कार्यरत अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों के नवीन तैनाती स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।

शासनादेश के मुताबिक, पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में विजयपाल सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, आकाश सारस्वत, गोविंद राम जायसवाल, मंजू भारती, रणजीत सिंह नेगी, जगदीश प्रसाद काला, सुरेश चंद्र आर्य, विनय कुमार आर्य, प्रेम लाल भारती, पुष्कर लाल टम्टा, श्रीकांत पुरोहित, पंकज शर्मा, चंडी प्रसाद रतूड़ी, अमित कोठियाल, शैलेन्द्र अमोली, तरुण कुमार पन्त और संजीव जोशी सहित कुल 18 अधिकारी शामिल हैं।

आदेश के तहत अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें मुख्य शिक्षा अधिकारी, संयुक्त निदेशक, प्राचार्य डायट तथा अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। कुछ अधिकारियों की तैनाती नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी सहित विभिन्न स्थानों पर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें