उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत

बाजपुर/रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर हाईवे पर दोराहा के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर क्षेत्र के गांव कनौरा निवासी मुन्ना लाल उर्फ मुन्नू (50) अपनी पत्नी जोसमीन (46) के साथ बाइक से कैलाखेड़ा में अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान दोराहा के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोतवाल नरेश चौहान और दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन डंपर था। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार में मचा कोहराम

दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक साथ पति-पत्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट

ग्रामीणों ने हाईवे पर दिनभर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें