खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रस्तावित एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू की प्रतियोगिताएं अब संशोधित तारीख जारी होने के बाद आयोजित की जाएंगी।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं की नई तारीख बाद में अलग से जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

पहले जारी कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को हिस्सा लेना था। इसके अलावा 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग की महिला ओपन प्रतियोगिताएं भी प्रस्तावित थीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस

इन वर्गों में एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू के मुकाबले होने थे। इसी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का समापन समारोह भी आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई संशोधित तिथि जारी होने के बाद खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग

फिलहाल खिलाड़ियों और आयोजकों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। विभाग की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रतियोगिताओं के आयोजन की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें