सावधान नैनीताल, बिजली- ओले और तेज हवाओं का खतरा_ नदी-नालों से दूर रहने की अपील
नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 30 अक्टूबर को नैनीताल जनपद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
जनता से सतर्क रहने की अपील
जिलाधिकारी ने आम जनता से मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचने और अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी। अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल फोन चालू रखने और संबंधित कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आपदा नियंत्रण कक्ष को अधिक सक्रिय रखने को कहा गया है।
भूस्खलन और पेड़ गिरने की आशंका, विभाग अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनें और आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती 24 घंटे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग बाधित होने पर मलबा और गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात सुचारु करने को कहा गया है।
क्यूआरटी टीमें रहेंगी तैयार
जिला, परगना और विकासखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील स्तर पर गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) भी अलर्ट पर रहेंगे। अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान की सूचना प्रत्येक घंटे संबंधित नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के नंबर 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181, मोबाइल नंबर 8272080884 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर आपदा संबंधी सूचना दी जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर को नैनीताल के साथ चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भी आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :सावधान नैनीताल, बिजली-ओले और तेज हवाओं का खतरा नदी-नालों से दूर रहने की अपील
देहरादून :(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुश खबरी, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन 
