देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में देहरादून जिला प्रशासन ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हिमगिरी पैलेस के पास स्थित एक मजार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक यह संरचना मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रही थी।
कार्रवाई से पहले प्रशासन ने संबंधित संरचना के दस्तावेजों की जांच की थी और नोटिस भी जारी किया था। स्थानीय लोगों ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। देहरादून की एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
उत्तराखंड की धामी सरकार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर बनाई गई संरचनाओं को हटाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत अब तक 603 ऐसी संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं।
सरकार का कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। अलग-अलग स्थानों पर संबंधित दस्तावेजों की जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जुड़े मामलों में सरकार सख्त रुख अपनाएगी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।
देहरादून में हुई ताजा कार्रवाई के बाद प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार
कैंसर की महंगी दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 93% तक घटी कीमतें, जानिए कब से मिलेगा फायदा
नैनीताल : शिवराम अब कमर में नहीं खोश पाएगा बंदूक, DM ने निरस्त कर दिया लाइसेंस
नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर
बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद
हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Karwa Chauth 2026: उत्तराखंड में आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें 8 शहरों का समय
दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी
उत्तराखंड : यहां हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपती की मौत 
