बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

📌नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद

📌स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बायर-सेलर मीट भी होगी आयोजित

ADVERTISEMENTS

ग्राम्य विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन से पांच नवंबर तक नुमाइशखेत मैदान में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा आजीविका के साधनों को सशक्त बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में कुल 35 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें उद्योग, कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ ही ग्रामोत्थान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की जाएगी। मेले के माध्यम से महिला समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा, जिससे उनके उत्पादों को व्यापक पहचान मिल सकेगी और आय के नए अवसर सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा

मेले के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें लोकगीत, लोकनृत्य, मेहंदी एवं एपण प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न खेल गतिविधियां शामिल रहेंगी। इन आयोजनों के माध्यम से स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से हरिद्वार सिर्फ ढाई घंटे में! दिसंबर से नए कॉरिडोर पर दौड़ सकते हैं वाहन

जिलाधिकारी ने कहा कि सरस मेले के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिलने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और लखपति दीदी के लक्ष्य को गति देने में मदद मिलेगी। मेले के दौरान बायर-सेलर मीट का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे महिला समूहों को संभावित खरीदारों से सीधे जुड़ने तथा अपने उत्पादों के विपणन के लिए नए अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें