देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली: चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना ने चिंता बढ़ा दी। हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से जोशीमठ की ओर रवाना हुआ था….लेकिन उड़ान के कुछ ही समय बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। बाद में हाथी पर्वत क्षेत्र के पास हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची।

शुरुआती जानकारी में हेलीकॉप्टर में छह लोगों के होने की बात सामने आई है। इनमें पायलट भी शामिल है। बताया गया कि दोपहर करीब 2:15 बजे बर्फबारी के दौरान हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। इसके बाद जोशीमठ के नजदीक चाई गांव और हाथी पर्वत के आसपास उसका संपर्क टूट गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने खोज और बचाव अभियान शुरू करा दिया। राज्य की रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया है। सेना की टीम भी अभियान में शामिल है। भारतीय सेना की ओर से चमोली के जिलाधिकारी को सबसे पहले हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विभागों पर 539 करोड़ का बिजली बिल बकाया, सीएम धामी ने दिए भुगतान के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि जोशीमठ के पास चाई गांव के नजदीक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बिना देरी किए एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मौसम को लेकर अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की मौजूदा स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव दल मौके पर अभियान चला रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और प्रशासन की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही हादसे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें