उत्तराखंड में मौसम को लेकर धामी अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है…जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को कहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से 30 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

प्रदेश के बाकी जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खिलाड़ियों के लिए जरूरी खबर, उत्तराखंड में खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम सामान्य होने तक पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित रखा जाए। भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में खास निगरानी की जाए। जरूरत पड़ने पर ऐसे क्षेत्रों में यातायात भी रोका या नियंत्रित किया जाए। सड़क बंद होने की स्थिति में संबंधित विभागों को जल्द से जल्द रास्ता खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम के दौरान पर्यटकों की आवाजाही पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है…ताकि किसी को जोखिम का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के तहत नामित अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को सतर्क रखने के निर्देश दिए हैं। राजस्व, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम में 12 साल की सोनाली ने खींचा ध्यान, 55 सेकंड में दिया बड़ा संदेश

पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और अन्य बचाव दलों को जरूरी उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और समय रहते एहतियाती कदम उठाने को कहा है….ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें