देहरादून: देहरादून में नियमों का उल्लंघन कर चल रहे होमस्टे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।
जांच में सामने आया कि कई होमस्टे होटल की तरह संचालित हो रहे थे और वहां नियमों के खिलाफ बार, डीजे और अन्य गतिविधियां चल रही थीं। कुछ जगहों पर बिना अग्निशमन उपकरण और फूड लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था।

प्रशासन ने बताया कि कई होमस्टे में निर्धारित नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कुछ जगहों पर बाहरी लोगों को बिना रिकॉर्ड के ठहराया जा रहा था…जिससे कानून व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था।
डीएम ने साफ कहा है कि आम जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
महज 7 दिनों में 5 मजिस्ट्रेट टीमों ने जांच कर इन अनियमितताओं का खुलासा किया। अब इन होमस्टे को पर्यटन वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने सभी होमस्टे संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
