उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, खिलाड़ियों और प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए कई घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब बनाए जाएंगे। इससे गांवों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

सीएम धामी ने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र के पास खाली पड़ी जमीन युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने की घोषणा की। इस जमीन पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ सेना में भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। इसमें पारंपरिक खेलों को भी जगह दी जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्धारित कुल बजट में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के अलग-अलग स्तरों पर मिलने वाली पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की। न्याय पंचायत स्तर पर पहला पुरस्कार 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, दूसरा 200 से बढ़ाकर 300 रुपये और तीसरा 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा।

विधानसभा स्तर पर प्रथम पुरस्कार 500 से बढ़ाकर 700 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 400 से बढ़ाकर 500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू

संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि क्रमशः 800, 600 और 400 रुपये से बढ़ाकर 1,000, 800 और 600 रुपये की जाएगी। वहीं राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1,500 से बढ़ाकर 2,000 रुपये, द्वितीय 1,000 से बढ़ाकर 1,500 रुपये और तृतीय 700 से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के ओवरऑल विजेता जिले को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी बढ़ाने की घोषणा की। अब यह राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये होगी।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। रियासतों के एकीकरण में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे पहली पहचान भारतीय होना है। सभी को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता और विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने तथा नशे से दूर रहने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा और खेल निदेशक दीप्ति सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें