उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर, 14 हैक्टेयर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त
नैनीताल :रामनगर मे कोसी नदी किनारे सरकारी वन भूमि पर आज तड़के कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक फारेस्ट विभाग की 14 हैक्टेयर बेशकीमती जमीन पर ये बस्ती बसाई गयी थीं.।
आज सुबह से ही वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या मे पुलिस फ़ोर्स और बुलडोजर जेसीबी लेकर कार्रवाई को पहुंचे गए थे.। जिला प्रशासन ने इससे पहले सभी विधिक कार्रवाई पूरी कर मुनादि करवा दी थीं।
बीती शाम को पुलिस और वन विभाग की अपने दल के साथ ब्रीफिंग की थीं. प्रशासनिक माहौल देख कर कई अतिक्रमण करने वालो ने अपने मकान खुद ही तोड़ने शुरू कर दिए थे। वन प्रशासन ने आज 86 पक्के मकानों को ध्वस्त कर अपना कब्ज़ा वापिस स्थापित किया।
ताहिर मुल्ला ने करवाये अवैध कब्जे
जानकारी के मुताबिक ताहिर मुल्ला नाम के भू माफिया ने यूपी के मुस्लिमो को फारेस्ट की जमीन बेच कर पुछडी बस्ती बसा दी थीं और कांग्रेस शासन काल मे इसे राजनितिक संरक्षण मिला। वन विभाग ने उक्त माफिया के खिलाफ पुलिस मे और अपने विभाग मे मामला भी दर्ज किया हुआ है।
एसएसपी का बयान :
वन विभाग की अतिक्रमण हटायो अभियान मे पुछडी बस्ती मे भारी संख्या मे फ़ोर्स को तैनात किया गया है। भू माफिया ताहिर मुल्ले की भी तलाश की जा रही है।
डीएम रयाल की बात
नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि पूरे इलाके को 2 सुपर ज़ोन 7 ज़ोन 14 सेक्टर और 6 बैरियर में बांटा गया और 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट,5 एएसपी और 6 सीओ सहित 25 इंस्पेक्टर 82 दरोगा सहित 3 कम्पनी पीएसी तैनात की गयी है। सरकारी भूमि को कब्ज़ा मुक्त करके फारेस्ट विभाग के हवाले किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद, 
