हल्द्वानी: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की सैकड़ों रियासतों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और साहसिक फैसलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत किया। दोनों नेताओं का जीवन देशसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने का संदेश दिया, जबकि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यों से देश के प्रति समर्पण का उदाहरण पेश किया। दोनों नेताओं का योगदान भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को इन महान नेताओं के विचारों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, संजू पाना, शोभा बिष्ट, रेनू तोमर, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, भुवन तिवारी, कौशलेंद्र भट्ट, गोविंद बगड़वाल, विक्की छीमवाल, हरेंद्र क्विरा, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, इंदर बिष्ट, अमित रावत, पार्षद धर्मवीर, शंकर कोहली, उदित करायत और ताहिर भाई समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा 
