देहरादून: उत्तराखंड में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने राज्यभर में कुल 920 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।]
जारी आदेश के अनुसार सभी जिलों में आरक्षण के आधार पर रिक्तियों का निर्धारण कर लिया गया है। सबसे ज्यादा पद हरिद्वार और देहरादून जिलों में रखे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी…जिसमें जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। 30 अप्रैल को विज्ञापन जारी होगा…जबकि 1 मई को अखबारों में प्रकाशित किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है। इसके बाद 23 मई से 4 जून तक आवेदन पत्रों की जांच होगी और 6 जून से शारीरिक मापतोल की प्रक्रिया शुरू होगी।
निर्देश दिए गए हैं कि पूरी भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के परिजनों को ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी : विजय सिंह बिष्ट बने भाजपा हल्द्वानी महानगर के उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी
CM धामी का सड़क से लेकर शौचालय तक निरीक्षण, अधिकारियों के कामकाज का लिया जायजा
उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान 
