निरीक्षण, एक शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: औचक निरीक्षण में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित, गबन के आरोप

उत्तरकाशी: जिले के सुदूरवर्ती मोरी विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आई जब जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कोटियाल ने जनसुनवाई कार्यक्रम के साथ-साथ विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही उजागर होने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौणी में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सट्टा, गोरी में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिचन्द्र जनसुनवाई में भी उपस्थित नहीं हुए।
जांच में यह भी सामने आया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी धनराशि का दोनों विद्यालयों में जमीनी स्तर पर कोई उपयोग नहीं हुआ, जिससे धन के गबन की आशंका जताई गई। इस पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।वहीं, रा०प्रा०वि० ठडियार में कार्यरत शिक्षामित्र संजय कुमार विद्यालय समय में अवकाश आवेदन देकर चले गए, जिस पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज दौणी में एलटी व्यायाम शिक्षक जय सिंह कठैत निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले।
उनके संबंध में सोशल मीडिया पर शराब के नशे में होने का वीडियो वायरल होने की भी जानकारी मिली, जिस पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।उधर, विकासखंड भटवाड़ी कार्यालय में परिचारक पंकज कुमार की लगातार अनुपस्थिति की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है।जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने वाले किसी भी शिक्षक या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन, अनिवार्य सेवानिवृत्ति या सेवा समाप्ति तक शामिल है। उन्होंने बताया कि मई माह में जिले भर में लगातार औचक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
