उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
रुड़की। गंगनहर कोतवाली में तैनात रहे दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ रिश्वतखोरी, पद का दुरुपयोग करने और शिकायतकर्ता को डराने-धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एसपी देहात की जांच के बाद यह कार्रवाई की है।


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निरपुड़ा गांव निवासी निश्चय राणा ने दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक मामले की विवेचना के दौरान उनसे अवैध रूप से रकम मांगी गई और उन्हें डराया-धमकाया गया। शिकायतकर्ता ने मामले से संबंधित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस अधिकारियों को सौंपी थीं।


बताया गया कि यह मामला पांच जुलाई 2023 को सुषमा सैनी की ओर से निश्चय राणा और नितीश राणा के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे से जुड़ा है। आरोप था कि दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद किया गया था। शुरुआत में मामले की जांच तत्कालीन दरोगा मनदीप सिंह ने की थी। बाद में विवेचना तत्कालीन दरोगा बलवंत पंवार को सौंप दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

शिकायतकर्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों पर विवेचना के दौरान गंभीर अनियमितताएं करने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए थे। मामले की जांच एसपी देहात अभय सिंह ने की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें