विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। सचिवालय में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। गोपन विभाग की ओर से सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
27 अक्टूबर से गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सत्र से पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। कुछ अहम फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है।
वहीं, प्रदेश में एक नवंबर से शुरू होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आने की संभावना है। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए राज्य स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
