हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर एक बार फिर हादसों का कहर देखने को मिला। गुरुवार को हल्द्वानी में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए जिनमें कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना बरेली रोड स्थित जेस्मिन ग्रांड होटल के पास एक्सिस बैंक के सामने हुई, जहां स्कूटी और केंटर के बीच टक्कर हो गई। स्कूटी सवार महिला माया देवी (32 वर्ष) पत्नी अनिल भट्ट, निवासी हाथीखाल को गंभीर चोटें आईं। घटना रात लगभग 8 बजे की है जब महिला नवीन मंडी बरेली से गोरापड़ाव की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद महिला को आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। टक्कर मारने वाले केंटर का नंबर यूके 04 सीबी 9342 है, जबकि स्कूटी यूके 04 एक्स 0075 नंबर की थी।
वहीं दूसरी घटना गौलापार बाइपास रोड पर हुई, जहां एक कार डंपर को ओवरटेक करते समय पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोगों की पहचान अभर मौर्य पुत्र गोपाल मौर्य, बसंत कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप और रोहित मौर्य पुत्र गोरिलाल निवासी बरेली के रूप में हुई है। हादसे में बसंत कश्यप की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में शामिल कार का नंबर यूपी 16 एयू 4059 बताया गया है। दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
