चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, चोरी की चैन और मंगलसूत्र बरामद
हल्द्वानी- हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चैन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी प्रहलाद मीणा के सख्त निर्देश पर एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो चैन और एक मंगलसूत्र बरामद किया है। 20 मई को विला प्रियदर्शिनी विहार निवासी बसंती देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ संदिग्ध महिलाओं ने उनका सोने का चैन और अन्य महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार DL01 ZC 9704 को चिन्हित किया।

22 मई को गुसाईपुर तिराहे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वे बालकनाथ मंदिर में भागवत कथा के दौरान भीड़ में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में मयूरी और सुशील पति-पत्नी हैं, जो पहले भी हिमाचल में चेन स्नैचिंग के मामले में जेल जा चुके हैं। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
