प्रसिद्ध शिकारी लखपत सिंह रावत पर बनेगी फिल्म “ए बोई बाघ”,बॉलीवुड एक्टर हेमंत पांडे निभाएंगे शिकारी लखपत रावत की भूमिका।
गैरसैंण- गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के ग्वाड़ मल्ला गांव निवासी सेवा निवृत्त प्रभारी उपखंड शिक्षाधिकारी शिक्षक लखपत सिंह रावत व ख्याति प्राप्त शिकारी के प्रारंभ से शिकारी जीवन के जीवन बृतांत पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हेमंत पांडे फिल्मांकन करेंगे।

जानकारी देते हुऐ शिकारी लखपत रावत ने कहा वह फिल्म बनाने पर अपनी सहमति दे चुके हैं। अपनी बायोग्राफी के लिए वह एक माह पूर्व अनुबंध फर हस्ताक्षर कर चुके हैं। कहा मुम्बई में कार्यरत भुवन टम्टा फिल्म के डायरेक्टर होंगें। कहा फिल्म का फोकस ,एक शिक्षक कैसे एक सफल शिकारी बना और किस प्रकार आदमखोर ने 12 स्कूली बच्चों को अपना निवाला बनया और किन परिस्थितियों में शिकारी लखपत रावत ने आदमखोर बाघों की सही पहचान कर 55 बाघों का शिकार कर पर्वतीय क्षेत्र को गुलदारों से भय मुक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में बोलीवुड एक्टर हेमंत पांडे शिकारी लखपत रावत की भूमिका निभाएंगे। फिल्म यथार्थ सही बने इसके लिए वह भी पिथौरागढ़ क्षेत्र में साथ रहेंगे और आवश्यक निर्देशन भी करेंगे।कहा फिल्म गढ़वाली, कुमाऊनी बोली और हिन्दी भाषा में बनेगी।
लखपत रावत ने बताया कि 2001 में आदिबदरी क्षेत्र में बाघ का बहुत आतंक फैल गया था,इस दौरान बाघ (गुलदार) क्षेत्र के 12 स्कूली बच्चों को निवाला बना चुका था। स्थानीय लोग नरभक्षी गुलदार को मारने की गुहार वन विभाग और तत्कालीन कर्णप्रयाग विधायक रमेश पोखरियाल निशंक से लगा रहे थे। लेकिन शिकारी उपलब्ध नहीं हो रहे थे। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ही शासन प्रशासन व वन विभाग तथा शिक्षा विभाग से लखपत सिंह रावत को बाघ मारने की अनुमति दिलाई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
