उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-76/ उ०अ० से०च०आ० / 2026 दिनांक-08 मई, 2026 में पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी एवं विज्ञापन संख्या 74/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 03 दिसंबर, 2025 में भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के अंतर्गत सर्वेक्षक के पद विज्ञापित किये गये है।

उपरोक्त विज्ञापित पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर, 2026 को पृथक-पृथक पालियों में किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किये जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर दिये गये लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पृथक (डाक, ई-मेल इत्यादि) माध्यम से प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक की मौत
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट

अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश-पत्र पर बार-कोड भी अंकित हो। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने प्रवेश-पत्र पर अंकित तिथि एवं समयानुसार निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ पहुंचना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें