देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने प्राथमिक और एलटी (सहायक अध्यापक) संवर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही आगामी समय में सेवानिवृत्ति और अन्य कारणों से खाली होने वाले संभावित पदों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विभागीय स्तर पर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्राथमिक और एलटी शिक्षक संवर्ग में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एलटी और प्रवक्ता संवर्ग में करीब चार हजार से अधिक पद रिक्त हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालयों में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए विभाग ने सभी जिलों से जानकारी मांगी है।

बताया जा रहा है कि एक अप्रैल 2027 तक सेवानिवृत्ति अथवा अन्य कारणों से रिक्त होने वाले शिक्षक पदों का विवरण भी तैयार किया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान संभावित रिक्तियों को शामिल किया जा सके। लंबे समय से डीएलएड प्रशिक्षित युवा प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं। प्रशिक्षित युवाओं के प्रत्यावेदन के बाद विभागीय स्तर पर इस दिशा में कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।
प्रारंभिक शिक्षा के उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने जिला शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। माध्यमिक विद्यालयों में भी रिक्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके अलावा अतिथि शिक्षकों और डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्रों की ओर से समान वेतन तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की तरह विभागीय समायोजन की मांग भी उठाई जा रही है।
हालांकि, शिक्षक भर्ती की अंतिम रिक्तियों, पदवार विज्ञप्ति, आवेदन की तिथियों और चयन प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधी जानकारी के लिए शिक्षा विभाग की आधिकारिक अधिसूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 
