रुद्रपुर : आज दिनांक 22.05.2025 को माननीय रेनू अधिकारी, अध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार (दर्जा राज्य मंत्री) के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय ऊधमसिंह नगर में किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प द्वारा निर्मित उत्पादों को बढावा दिया जाना है। कार्यशाला में अध्यक्ष महोदया का स्वागत महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र श्री विपिन कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इसके साथ ही महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र श्री विपिन कुमार द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं प्रगति से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। महाप्रबन्धक द्वारा इसके साथ ही अवगत कराया कि विभाग द्वारा विगत वर्षों में स्वरोजगार योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है जिसके माध्यम से जनपद में स्वरोजगार योजनाओं से अधिकांश अभ्यर्थी लाभान्वित हुये है।
कार्यशाला में माननीय रेनू अधिकारी, अध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद्, उत्तराखण्ड सरकार (दर्जा राज्य मंत्री) द्वारा उपस्थित उद्यमियों / हस्तशिल्पियों को सम्बोधित करते हुये सरकार की नीतियों से अवगत कराया एवं इसके साथ ही उन्होने आत्मनिर्भर बनने के लिये स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही उपस्थिति उद्यमियों से सम्वाद करते हुये उनकी प्रगति की जानकारी ली गयी एवं अवगत कराया कि उद्यमियों को आ रही समस्याओं के प्रति सरकार गम्भीर है एवं वह अपने स्तर से भी यथासम्भव प्रयास कर रही है। महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र को निर्देशित किया कि वे जनपद में औद्योगिकरण के विकास हेतु आ रही समस्याओं के समाधान हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत करें ताकि उच्च स्तर पर समस्याओं के निदान हेतु यथोचित कार्यवाही की जा सके। अध्यक्ष महोदया द्वारा जिला उद्योग केन्द्र की प्रगति एवं कार्यों की सराहना की गई। साथ ही कार्यशाला में प्रदर्शित “एक जिला एक उत्पाद” मूंजघास से निर्मित उत्पाद, हथकरघा उत्पाद, रैपण, गाय के गोबर से बनी हुई धूप, अगरबत्ती, मंडवे के बिस्किट आदि उत्पादों का अवलोकन किया गया एवं सराहना की गई।
कार्यशाला में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम से लाभान्वित उद्यमियों द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया एवं अध्यक्ष महोदया को अपने अनुभव साझा किये जिसमें उनके द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की प्रशंसा की गई एवं इनके कियान्वयन में जिला उद्योग केन्द्र की भूमिका की सराहना की गई।
कार्यशाला का संचालन सहायक विकास अधिकारी प्रथम, जिला उद्योग केन्द्र श्री सी०एस०नेगी द्वारा किया गया तथा उपस्थित हस्तशिल्पियों को कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति की महिलाओं हेतु स्पेशल कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत दो माह के प्रशिक्षण के उपरान्त उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।
अन्त मे महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, ऊधमसिंह नगर द्वारा अध्यक्ष महोदय एवं कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले लगभग 100 से अधिक उद्यमियों / हस्तशिल्पियों का आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश 
