- जंगल में धामी सरकार का बुलडोजर चला 22 हेक्टेयर वन भूमि हुई खाली
रामनगर : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा के दौरान दिए आदेश के बाद तराई पश्चिम में करोड़ों रु की वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा लिया गया।
ये बेशकीमती भूमि सालों से वन गुज्जरों के कब्जे में थी।
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के उपरांत तराई पश्चिम वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज की पश्चिम शिवनाथपुर बीट मे गुज्जरों द्वारा अतिक्रमण की गयी लगभग 22 हेक्टेयर वन भूमी से अतिक्रमण को अवैध कब्जेदारी से मुक्त कर लिया गया है
डीएफओ ने बताया उक्त वन भूमि आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर थी जिसे वन विभाग कब्जे मे लिया गया।
इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान तराई पश्चिम वन प्रभाग की समस्त रेंज का स्टाफ, राजस्व स्टाफ, पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।
जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह ही इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था और एडीजी मुरुगेशन को अवैध कब्जे हटाने और उक्त भूमि को वन विभाग में वापिस लिए जाने के लिए निर्देशित किया था।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डा पराग मधुकर धकाते ने बताया कि जंगलों से अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके बाद विभाग ने अपना अभियान शुरू किया है।उन्होंने बताया कि अभी तक 6 हजार एकड़ से अधिक वन भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है।

हर हाल में हटाया जाएगा अतिक्रमण, जंगल में अवैध रूप से बाहरी लोग आकर अतिक्रमण करने की सूचनाएं मिली है, हमने जंगल को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए है।
..सीएम पुष्कर सिंह धामी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
