देहरादून- अगले 2 दिन और भारी, मौसम विभाग की चेतावनी जारी, देखिए इन जिलों में होगी भारी बरसात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड में पिछले 2 दिनों से मानसून (wether alert )की दस्तक के बाद लगातार हो रही बरसात में पहाड़ों में तबाही मचाई है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में नदियां उफान पर हैं। और मैदानी इलाकों में भी नदियां कटाव करने लगी हैं इसके अलावा कई जगह भूस्खलन और नेशनल हाईवे और राजमार्ग बाधित हैं।इन सबके बीच मौसम विभाग द्वारा अगले 2 दिनों के लिए फिर से बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF की 'लखपति इनामी' योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम

मौसम विभाग (wether alert ) के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 जून को पिथौरागढ़ नैनीताल चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल पिथौरागढ़ और चंपावत के कई इलाकों में गर्जना और आकाशी बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछार की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 21 जून यानी सोमवार को राज्य के देहरादून पौड़ी टिहरी और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ अकाशी बिजली चमकने और तीव्र बौछार की संभावनाएं जताई गई है जबकि 22 और 23 को मौसम सामान्य रहेगा। फिलहाल बरसात के आसार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें