हल्द्वानी और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों तेंदुओं सहित जंगली जानवरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवर अब जंगलों से निकलकर सीधे लोगों के घरों की दहलीज तक पहुंचने लगे हैं। लामाचौड़ क्षेत्र में सोमवार रात एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया, जहां एक तेंदुआ रिहाइशी मकान की खिड़की पर चढ़कर बैठ गया।
खिड़की से अंदर झांकता दिखा तेंदुआ
सोमवार रात तेंदुआ लामाचौड़ में चारधाम मंदिर के सामने स्थित फार्मग्रिल रेस्टोरेंट के पास नवनीत बिष्ट के घर तक आ पहुंचा। इसके बाद तेंदुआ सीधे मकान की खिड़की पर जाकर बैठ गया और काफी देर तक खिड़की से घर के अंदर की ओर ताकता रहा। जब घर के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, तो तेंदुए को खिड़की पर बैठा देख परिजनों और आसपास के लोगों के होश उड़ गए।
घर के बेहद करीब तेंदुए की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों को रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से तुरंत संज्ञान लेते हुए इलाके में पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
