देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पेयजल योजनाओं की स्थिति, ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन, पानी की गुणवत्ता, योजनाओं के रखरखाव और आने वाले समय की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में जल जीवन मिशन के तहत कुल 16,555 योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 15,540 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं…जबकि 1,015 योजनाओं पर अभी काम चल रहा है। इस तरह प्रदेश में योजनाओं की औसत प्रगति 92.46 प्रतिशत पहुंच गई है।

बैठक में बताया गया कि राज्य के 14.48 लाख ग्रामीण परिवारों में से 14.20 लाख परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है। वहीं कुल 14,979 गांवों में से 9,796 गांवों में हर नल से जल पहुंचने का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाकी पात्र परिवारों को भी तय समय सीमा के भीतर नल कनेक्शन देने के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता केवल कनेक्शन देने से नहीं मानी जाएगी। जरूरी है कि लोगों के घरों तक नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचता रहे।
उन्होंने पूरी हो चुकी योजनाओं का मौके पर जाकर सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन और लंबित पेयजल योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने को कहा। जिलाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही प्रत्येक योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों के पुनर्भरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने सभी जिलों में पेयजल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था बनाने और पूरी हो चुकी योजनाओं के संचालन व रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिलावार लक्ष्य, समय सीमा और जिम्मेदारी तय करने को कहा। काम में अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
