देहरादून। भूमि धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रायपुर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। इसके साथ ही न्यायालय की ओर से जारी नोटिस भी चस्पा किए गए।
पुलिस के अनुसार इस मामले में कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी, उनके बेटे हर्षवर्धन सिंह और मोहित कुमार आरोपी हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले भी कई जगह दबिश दे चुकी है…लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे।
जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक बनगांव निवासी भानु प्रकाश भट्ट ने रायपुर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने मजरा जॉलियो में करीब सवा बीघा जमीन से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन को बेचने का प्रयास किया।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जमीन पर लगी तारबाड़ को नुकसान पहुंचाया गया और कब्जे की कोशिश की गई। इस दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
NBW के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। जब वे पुलिस के सामने नहीं आए तो न्यायालय से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) लिया गया।
इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से आगे की उद्घोषणा कार्रवाई के आदेश प्राप्त किए।
ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी
न्यायालय के आदेश के बाद 11 अगस्त को रायपुर थाना पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। पुलिस ने घरों के मुख्य गेट और आसपास के प्रमुख स्थानों पर नोटिस चस्पा किए।
मुनादी के जरिए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने यह भी बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार के अनुसार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और न्यायालय के आदेश के तहत उनके आवास और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस लगाए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
