रुद्रप्रयाग। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर बेलनी में पुराने स्टील पुल की जगह नया मोटर पुल बनाने की योजना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर प्रस्तावित निर्माण का विरोध किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ‘बेलनी पुल कैंसल करो’, ‘रोजगार बचाओ, बेलनी पुल बचाओ’ और ‘जनता के हित में फैसला लो’ जैसे नारे लगाए। लोगों ने सरकार और प्रशासन से निर्माण शुरू करने से पहले उनकी समस्याओं पर विचार करने की मांग की।
33 करोड़ रुपये से बनना है नया पुल
जानकारी के अनुसार बेलनी में पुराने स्टील पुल की जगह नया मोटर पुल बनाने की योजना है। नया पुल करीब 85.68 मीटर लंबा होगा और इसमें एप्रोच रोड भी शामिल होगी। इसके निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है।
परियोजना की अनुमानित लागत करीब 33.05 करोड़ रुपये बताई गई है। नया पुल मौजूदा पुल के अपस्ट्रीम हिस्से में बनाया जाना प्रस्तावित है।
रोजगार प्रभावित होने की चिंता
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुल निर्माण से करीब 28 दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा करीब 10 मकान मालिकों की आजीविका पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
लोगों का कहना है कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं…लेकिन विकास के नाम पर वर्षों से चल रहे कारोबार और रोजगार को नुकसान नहीं होना चाहिए।
पुराने पुल को लेकर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 60 साल पुराना बेलनी पुल अभी भी इस्तेमाल में है। ऐसे में इसे हटाकर नया पुल बनाने की जरूरत पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
लोगों ने यह भी कहा कि पुल के आसपास नई सड़क और सुरंग से जुड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर भी काम प्रस्तावित है। ऐसे में पुराने पुल को हटाकर नया पुल बनाने के फैसले पर प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित निर्माण से पहले स्थानीय लोगों की आपत्तियों और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाना चाहिए। मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाने और जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी गई है।
वहीं प्रशासन और सरकार की ओर से पुल को चारधाम यात्रा और क्षेत्र की बढ़ती यातायात जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। अधिकारियों के अनुसार नया पुल बनने से यातायात व्यवस्था और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 