रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में निजी बसों की ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार देर रात लालपुर के पास चेकिंग के दौरान एक लक्जरी बस में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक यात्री मिले।
जांच में सामने आया कि बस में 30 स्लीपर यात्रियों की क्षमता के बावजूद 103 यात्री सफर कर रहे थे। यानी बस में तय क्षमता से 73 यात्री अधिक थे। बस बहराइच से पंजाब जा रही थी।
बिना परमिट और टैक्स चल रही थी बस
परिवहन विभाग की जांच में बस के जरूरी दस्तावेज भी पूरे नहीं मिले। बस का परमिट और टैक्स वैध नहीं था। यात्रियों से करीब 800 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया गया था।
मामले में विभाग ने बस पर करीब 1.34 लाख रुपये का चालान किया और वाहन को सीज कर रुद्रपुर बस स्टेशन में खड़ा करा दिया। यात्रियों को परेशानी न हो…इसके लिए उनके आगे के सफर के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था कराई गई।
26 वाहनों के चालान, 6 सीज
परिवहन विभाग ने मंगलवार रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों के चालान किए गए….जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर 6 वाहन सीज किए गए।
अधिकारियों को कुछ वाहनों में बिना परमिट, बिना टैक्स, फिटनेस की कमी, फायर उपकरणों की कमी और अनधिकृत बदलाव जैसी कमियां भी मिलीं।
ओवरलोड बसों पर सख्ती जारी
अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में लगातार ओवरलोड बसें पकड़े जाने के बाद निजी बसों की निगरानी बढ़ा दी गई है। खासतौर पर रात में लंबी दूरी पर जाने वाली बसों की जांच के लिए टीमें तैनात की गई हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने कहा कि गंभीर नियम उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ केवल चालान तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। जरूरत पड़ने पर परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन की फिटनेस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
