उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। गैस एजेंसी पर जाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील की है। तय समय तक सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पर कार्रवाई हो सकती है।

देहरादून जिले में अलग-अलग तेल कंपनियों की कुल 70 गैस एजेंसियां हैं। इनसे करीब 7.73 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें से लगभग 5.64 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।

वहीं करीब 2.08 लाख उपभोक्ता अभी भी ई-केवाईसी से वंचित हैं। विभाग इन उपभोक्ताओं से जल्द सत्यापन कराने की अपील कर रहा है।

मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी

उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर

Indane Gas: IndianOil ONE ऐप

Bharat Gas: Hello BPCL ऐप

HP Gas: HP PAY ऐप

ई-केवाईसी के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन कर संबंधित विकल्प चुनना होगा। इसके बाद फेस स्कैन और आधार आधारित सत्यापन के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए आधार फेस ऐप की जरूरत पड़ सकती है।

मोबाइल से नहीं हो रही तो गैस एजेंसी जाएं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

अगर किसी उपभोक्ता को मोबाइल से ई-केवाईसी करने में परेशानी आती है…तो वह अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर भी सत्यापन करा सकता है।

आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी संचालकों और डिलीवरी कर्मचारियों को भी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

विभाग की अपील है कि उपभोक्ता अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें