उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में नई पहल शुरू करने जा रही है। ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ जल्द शुरू होने वाली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। अब जल्द ही योजना का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग और पढ़ाई से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित

इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे छात्र

योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

इसमें कई प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल किया गया है।

UPSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं

CDS और अन्य रक्षा सेवाओं की परीक्षाएं

बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं

रेलवे भर्ती परीक्षाएं

SSC परीक्षाएं

CAT और MAT

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला

GATE

NEET

CSIR-NET

विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन और तैयारी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पहाड़ के छात्रों को मिलेगा खास फायदा

योजना का सबसे बड़ा लाभ दूरदराज के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है। आर्थिक कारणों से महंगी निजी कोचिंग नहीं ले पाने वाले छात्र घर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

सरकार का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान अवसर और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन व्यवस्था होने से पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बड़े शहरों में जाकर कोचिंग लेने की जरूरत भी कम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

जल्द शुरू होगी योजना

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी चल रही है। विधिवत उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे राज्य के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें