देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति प्रदेश की पहचान है और इसके संरक्षण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने देहरादून में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर आयोजित संस्कृति सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक ‘Mountain Melodies of Narendra Singh Negi’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता और रंगकर्मी ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के जरिए उत्तराखंड के जनजीवन, पहाड़ की प्रकृति, लोगों के संघर्ष और सामाजिक मुद्दों को आवाज दी है। उनके गीतों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश और दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लोक कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक दलों और कलाकारों का सूचीबद्धकरण किया जा रहा है। अब तक 275 सांस्कृतिक दल और 226 एकल कलाकार सूचीबद्ध किए जा चुके हैं।
लोक कलाकारों को पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों और साहित्यकारों की पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह की गई है।
सरकार नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रही है। इसके अलावा प्रदेश में दो साहित्य ग्राम विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। यहां साहित्यकारों के लिए पुस्तकालय, अध्ययन केंद्र और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड की लोकभाषा, लोककला और साहित्य को संरक्षित करने के साथ प्रदेश को देश के प्रमुख साहित्य और संस्कृति केंद्रों में शामिल करना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
