देहरादून। सऊदी अरब में कथित रूप से बंधक जैसी स्थिति में रह रहे टिहरी गढ़वाल के इंद्रमणि नौटियाल की स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
इंद्रमणि नौटियाल टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के गौरसाड़ा गांव के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे और रियाद की एक कंपनी में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में काम के दौरान इंद्रमणि नौटियाल एक सड़क हादसे में शामिल हुए थे। इसके बाद सऊदी अरब की न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें एक वर्ष की सजा हुई थी। वहीं ट्रक के बीमा और पंजीकरण से जुड़ी कमी के मामले में कंपनी मालिक पर 9 लाख सऊदी रियाल, यानी करीब 2.29 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
प्रेस नोट के अनुसार कई साल बीतने के बाद भी जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि इसके बाद इंद्रमणि नौटियाल को बंधक जैसी स्थिति में रखकर जुर्माना भरने का दबाव बनाया जा रहा है।
परिवार ने की वापसी की मांग
इंद्रमणि नौटियाल की पत्नी और बेटी ने उनकी भारत वापसी के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए हैं। परिवार का कहना है कि इस मामले के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विदेश मंत्रालय से मदद की अपील
मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री से अनुरोध किया है कि इंद्रमणि नौटियाल को आवश्यक न्यायिक और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में मुश्किल परिस्थितियों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
