लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में विवाहिता की आत्महत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किए जाने का आरोप है। मामले में गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है…जिसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को ग्राम गंगापुर कबडाल, मोटाहल्दू निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद निवासी मुक्तेश्वर ने लालकुआं थाने में तहरीर दी।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि मृतका का उसके पति के हेल्पर आशिक अली से मोबाइल के जरिए संपर्क था। आरोप है कि आशिक अली का महिला के घर भी आना-जाना था। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसाया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया। इससे महिला मानसिक रूप से परेशान थी….और बाद में उसने आत्महत्या कर ली।
शिकायत में साहिब अली और देवेश गंगवार पर मृतका के पति विजय पलड़िया को कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए लालकुआं थाने में मुकदमा संख्या 146/2026 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी आशिक अली को 26 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आशिक अली के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार इसी मोबाइल का इस्तेमाल आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने तथा भेजने में किया गया था।
वहीं साहिब अली और देवेश गंगवार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ शिकायत में धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों की भूमिका और मामले में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। दोनों फिलहाल फरार बताए गए हैं…और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी आशिक अली बेरहम नगर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में हल्दूचौड़ क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
