उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं


पुरोला। विधानसभा पुरोला के जखोल ग्राम पंचायत निवासी कुमारी अनुसूया रावत ने उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुसूया का चयन खाद्य पूर्ति निरीक्षक पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
अनुसूया रावत, विजयपाल रावत आचार्य की पुत्री हैं। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्रामीणों ने कहा कि अनुसूया ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि जखोल के साथ ही पूरी पुरोला विधानसभा के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें