नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

नैनीताल। खबर नैनीताल जिले से है जहां जिले की तहसील धारी में भूमि नापने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने पटवारी निर्मल बोरा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd

गांव मौड़ा निवासी शिकायतकर्ता अपनी भूमि की नाप कराने के लिए पटवारी के संपर्क में आया था। आरोप है कि भूमि नाप के एवज में पटवारी द्वारा उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

26 सितंबर को हल्द्वानी सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने तहसील धारी में जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी

सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा लगातार कस रहा है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने और सतर्कता अधिष्ठान की 1064 टोल फ्री हेल्पलाइन अथवा 9456592300 व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें