देहरादून। आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव सेवाओं को बेहतर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट ने ISO 9001 Certification के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर ली है।
प्रदेश में आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू सेवाओं को आधुनिक और मानकीकृत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में SDRF की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण, संसाधन प्रबंधन और रेस्क्यू प्रक्रियाओं में गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया जा रहा है।
ISO Certification की प्रक्रिया के तहत 14 जुलाई 2026 को SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से प्रथम ऑडिट किया गया। पूर्व वैज्ञानिक ‘G’ एवं उप महानिदेशक, BIS, भारत सरकार विष्णु गुप्ता ने सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी की मौजूदगी में वाहिनी की विभिन्न शाखाओं और कार्यप्रणालियों का निरीक्षण किया।
ऑडिट के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली, दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन और मानक संचालन प्रक्रियाओं यानी SOPs का मूल्यांकन किया गया। निर्धारित मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद SDRF उत्तराखंड ने ISO 9001 Certification की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है।
SDRF उत्तराखंड पुलिस के अनुसार वह आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ISO 9001 Certification प्राप्त करने वाली पहली एजेंसी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस प्रक्रिया से बल की कार्यप्रणाली में मानकीकरण, दस्तावेजीकरण, जवाबदेही और लगातार गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ISO 9001 Certification से SDRF में संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, प्रशिक्षण व्यवस्था और रेस्क्यू प्रक्रियाओं को और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी, त्वरित और व्यवस्थित बनाने में भी सहायता मिलेगी।
सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से SDRF आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और मानकीकृत प्रक्रियाओं के जरिए आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ISO 9001 Certification की दिशा में यह उपलब्धि SDRF की गुणवत्ता और प्रभावी आपदा प्रबंधन सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
