हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान अपने साथी के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। दोनों मंगलवार को काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए हुए थे। देर शाम जब वे स्कूटी से हल्द्वानी की तरफ लौट रहे थे तभी बेलबाबा के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे,युवक की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्टिगा कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अरसलान को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का इलाज जारी है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर की अर्टिगा कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
